logo

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता - बलवंत सिंह

भाजपा मंडल सनावल में कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न l



*शक्ति केन्द्र प्रभारी एवम् सहप्रभारी सहित बूथ अध्यक्ष,सचिव,पालक, बीएलओ को मुख्य अतिथि के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।*

बलरामपुर,,,,भाजपा मंडल सनावल में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक को सं‍बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा संयोजक बलवंत सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 22 जनवरी को 2024 को जहां उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर का उद्घाटन ऐतिहासिक दिन था।* ठीक उसी तरह सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य रामचरितर सोनवानी भाजपा जिला मंत्री श्री मुंद्रिका सिंह ,मुंशीराम सिंह , पूर्व अध्यक्ष सुनील तिवारी, मुंद्रिका सिंह आदि लोगों ने कहा की विधान सभा के बाद लोक सभा का चुनावी वर्ष है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो ही चुनाव जीताl इसलिए अबकी बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीताकर केंद्र में अबकी बार 400 पार लाना है। इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ा है।

इस अवसर पर गुलाब यादव,उत्तम सिंह ,लक्ष्मण सिंह, मुन्ना रवि, कृपाल कुशवाहा,परमेश्वर यादव,नारद यादव,अजय गुप्ता ,भाज्युमों अध्यक्ष जसवंत यादव, पुस्पकांत यादव, मो. नसीम साहब ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबिंदा आयाम , प्रेमलता जयसवाल, स्मिता केशरी, पनबसिया देवी ,जयप्रकाश गुप्ता, विद्यामरकाम सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी सहित सैकड़ों देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

9
3363 views